आय-व्यय
ब्यौरा

समाचार का विवरण


सामुहिक रूप नुआ-खाकर उत्कल समाज मनाया धूमधाम से नुआखाई पर्व

रायपुर {बालक भगवान}|छत्तीसगढ़ दिनांक 1 सितंबर 2022
  • समाचार का दिनांक :02-09-2022 257 Views
volunteers

          नुआखाई अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष भगवानू नायक प्रभारी आशीष तांडी ने कहा उत्कल समाज का महापर्व नुआखाई आज रायपुर शहर में धूमधाम से मनाया गया। सात दिवसीय अमृत महोत्सव के प्रथम दिन आज उत्कल समाज ने एक साथ सामुहिक रुप से नुआ खाकर सामाजिक एकता का परिचय दिया रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के संतोषी नगर टिकरापारा में आयोजित नुआखाई अमृत महोत्सव में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से परंपरा अनुसार कोरे पत्ता में पारंपरिक खाद्य अड़सा पीठा, कोड़ा चुरा  के साथ नवान्न ग्रहण किया गया इसके पूर्व सभी लोगों ने सामुहिक रूप से अपने अपने ईष्ट देवी देवताओं की आराधना की अपने पूर्वजों को नमन किया और समाज और प्रदेश की सुख समृद्धि की  और खुशहाली की ईश्वर से कामना किया गया।

          इस अवसर पर   कार्यक्रम के अध्यक्ष भगवानू नायक ने कहा  प्रदेश की सबसे बड़ी श्रम शक्ति है और राजधानी की ताकत है उत्कल समाज जो अपना खून पसीना बहा कर, मेहनत और ईमानदारी के साथ संघर्ष करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान दे रहा है। कार्यक्रम प्रभारी आशीष तांडी ने कहा नुआखाई हमारे पूर्वजों के द्वारा दी गई एक पूंजी है जो हम लोगों को सामाजिक एकता और भाईचारा का संदेश देता है। आज जिस प्रकार नुआखाई को  लेकर समाज मे उत्साह दिखाई दे रहा है उससे समाज को एक नई दिशा मिली है और समाज संगठित हो रहा है। इस अवसर पर सामाजिक नेता संतोष क्षत्री प्रमोद महानंद ने कहा नुआखाई एक संकल्प लेने का दिन है  समाज को ऊंचाई में ले जाने के लिए प्रण करने का दिन है।

 

          आज के नुआखाई अमृत महोत्सवकार्यक्रम में प्रमुख रूप से भगवानू नायक, आशीष तांडी, संतोष क्षत्री, प्रमोद महानंद,  गोपाल तांडी, मुनि दीप, कल्लू हरपाल, कौशल्या दीप, पिंकी दीप, चांदनी जगत, सरिता तांडी, रसगुल्ला जगत, उमा तांडी,  मीना बघेल, कुमारी बघेल, आशा जगत, प्रतिमा बाघ, ज्योति जगत, पूनम जगत, चमन जगत, सत्या सोनी, सनी सोनी, मधुसूदन बाघ, हरीश तांडी, प्रशान्त महानंद, रवि सिक्का, राहुल क्षत्री, धर्म जगत, दीपक दीप, नैतिक तांडी, लक्की दीप, मनोज तांडी, कैलाश तांडी, किशोर बाघ सहित बड़ी संख्या में उत्कल बन्धु उपस्थित थे।

संपर्क करें



दान