आय-व्यय
ब्यौरा

समाचार का विवरण


श्री हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले के उपाय

  • समाचार का दिनांक :05-08-2022 256 Views
volunteers

रायपुर { बालक भगवान }|आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप मंगलवार को करते हैं तो हनुमान जी को प्रसन्न कर आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं, यहां तक कि आपको राजयोग भी प्राप्त हो सकता है।  इन उपायों को करने से जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है।आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले हनुमानजी के उपाय 

हनुमान जी के भक्तों के लिए मंगलवार का दिन विशेष माना जाता है। कहते हैं इस दिन महाबली बजरंगबली की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।  इस दिन यदि आप कुछ उपाय अपनाते हैं तो आप जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप मंगलवार को करते हैं तो हनुमान जी को प्रसन्न कर आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं, यहां तक कि आपको राजयोग भी प्राप्त हो सकता है।  इन उपायों को करने से जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है।आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले हनुमान जी के उपाय- 

• मंगलवार के दिन बजरंगबली को केसर के सिंदूर के घी से भोग लगाएं। ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होंगे। 

• यदि आप मंगलवार को हनुमान मंदिर जाते हैं तो वहां जाकर राम नाम का जाप करें। ऐसा करने से हनुमान जी आने वाले संकट को दूर करेंगे। 

• यदि संभव हो तो मंगलवार का व्रत रखें और गरीबों को भोजन कराएं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होगी। 

• हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी  को चोला चढ़ाएं, इसके अलावा इस दिन सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा बनी रहेगी।  

• मंगलवार को राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें और भोग स्वरूप हनुमान जी को गुड़ और चने अर्पित करें।  

• मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक वट वृक्ष का पत्ता लाएं और उसे गंगाजल से धोएं। इस पत्ते पर लाल रंग पेन से अपनी इच्छा लिख कर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है।  

• यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में घूम रही हैं तो हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं, आपको सफलता मिलेगी।  

• धन प्राप्ति के लिए हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं।  

• यदि आपको बुरे सपने आते हैं तो मंगलवार के दिन पैरों में फिटकरी रखें और पैरों से हटाने के बाद फिटकरी को किसी सूनसान स्थान पर फेंक दें।  

• मंगलवार को भगवान हनुमान के सामने बैठ कर श्री राम चन्द्र के किसी भी एक मंत्र का इच्छानुसार जप करें। जब तक इच्छा पूर्ण न हो, हर मंगलवार को इस उपाय को करें। 

जीवन में अगर मिलने लगे ये 5 संकेत तो समझ लें हनुमान जी की है आप पर विशेष कृपा 

हनुमान जी के शरण में जो भी व्यक्ति जाता है समझो उसे कोई बाधा छू नहीं सकती है. कलियुग में हनुमानजी की भक्ति ही लोगों को दुख और संकट से बचाने में सक्षम हैं. 

महावीर हनुमान सदा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं. जो भी व्यक्ति हनुमान जी के शरण में जाता है समझो उसे कोई बाधा छू नहीं सकती है. कलियुग में हनुमानजी की भक्ति ही लोगों को दुख और संकट से बचाने में सक्षम हैं. हनुमान जी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं. लेकिन भगवान हनुमान आप पर प्रसन्न हैं यह कैसे पता चल सकता है. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

आपके सपने अगर भगवान राम या भगवान हनुमान आते हैं तो समझ लें आप पर इनकी कृपा है.

• अगर आप निडर हैं और सच्चाई के साथ जीवन जीते हैं तो समझ ले बजरंग बली का आशीर्वाद हैं।

• आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा है क्योंकि हनुमानजी जिस पर भी प्रसन्न रहते हैं वह व्यक्ति भयमु‍क्त और निर्भिक जीवन जीता है. 

• अगर आपके जीवन में सफलता ही सफलता आती जाए और कोई बाधा का सामाना न करना पड़े तो समझ लें यह सब हनुमान जी की कृपा से हो रहा है. 

• शनि की साढ़े साती, ढैया या अन्य किसी भी तरह की शनि पीड़ा का असर अगर आप पर नहीं होता है यह इस बात का संकेत है कि हनुमान जी आप से प्रसन्न हैं. 

• यदि आप झूठ नहीं बोलते, सबसे प्रेम भाव रखते हैं, दोस्तों और परिवार क साथ आप किसी विवाद में नहीं उलझते तो यह हनुमान जी की कृपा होने का संकेत है. 

• आपके हाथों में अगर मंगल रेखा स्पष्ट नजर आ रही है तो आप पर हनुमानजी की है लेकिन आपको बुराइयों से दूर रहना होगा. इसी तरह कुंडली में यदि मंगल मेष, वृश्चिक या मकर राशि में है या सूर्य-बुध एक ही जगह पर बैठे हैं या दसवें भाव में मंगल है तो माना जाता है कि यह मंगल नेक है. मंगल के नेक होने का अर्थ है कि हनुमानजी आपसे प्रसन्न है. 

• समझ लें की आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा है क्योंकि हनुमानजी जिस पर भी प्रसन्न रहते हैं वह व्यक्ति भयमु‍क्त और निर्भिक जीवन जीता है. 

• अगर आपके जीवन में सफलता ही सफलता आती जाए और कोई बाधा का सामाना न करना पड़े तो समझ लें यह सब हनुमान जी की कृपा से हो रहा है. 

• शनि की साढ़े साती, ढैया या अन्य किसी भी तरह की शनि पीड़ा का असर अगर आप पर नहीं होता है यह इस बात का संकेत है कि हनुमान जी आप से प्रसन्न हैं. 

• यदि आप झूठ नहीं बोलते, सबसे प्रेम भाव रखते हैं, दोस्तों और परिवार से प्रेम भाव रखते हैं तो श्री बजरंग बली की कृपा बनी रहेगी।

संपर्क करें



दान